Punjab Vigilance: महिला सीनियर सहायक 3000 रुपए की रिश्वत लेती विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राजय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान जि़ला खज़़ाना दफ़्तर, अमृतसर में तैनात सीनियर सहायक सुभदेश कौर को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिमों को रईया में वन विभाग में बतौर ब्लॉक वन अफ़सर के तौर पर तैनात सुखदेव सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से सम्पर्क करके दोष लगाया कि उक्त कर्मचारी उसका जीपीएफ जारी करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग रही है और इस सम्बन्धी पहले ही दो किश्तों में 7000 रुपए ले चुकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए की आखिरी किश्त लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जाँच जारी है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *