BJP Candidate List: भाजपा के 90 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल, इन राज्यों के प्रत्याशियों की होगी घोषणा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट फाइनल कर ली है। इसे लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की सोमवार देर रात तक चली बैठक में लगभग 90 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सात राज्यों से करीब 90 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पार्टी की ओर से इसके बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे।

ये मंत्री भी थे मौजूद

इसके अलावा इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रल्हाद जोशी, नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मीटिंग में थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस बैठक में बासवराज बोम्मई, कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

जिन सीटों पर हुए नाम तय, उन्हें जाने

बैठक में गुजरात की बाकी 11 सीटों पर चर्चा हुई और सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया। मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई। महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की 8, हिमाचल की 4 और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई है।

195 सीटों पर उतार चुकी है उम्मीदवार

भाजपा ने इससे पहले 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके अलावा केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *