डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में कांग्रेस का AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में कांग्रेसी नेताओं द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला जलाया गया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला प्रधान व सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक रहे राजिंदर बेरी ने की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
बेरी ने कहा कि जिले में आरटीओ का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है, लोग अपनी आरसी नहीं बनवा पा रहे है। जिसके चलते आज RTO के बाहर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसके साथ ही बेरी ने कहा कि आप सरकार ने जालंधर के लोगों से वादा किया था कि वह लोगों के घरों में जा जाकर काम करवाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि ऑफिस में होने वाला काम भी ठप हो गया।
जालंधर इतना बड़ा जिला है, उसका सारा काम होशियारपुर के आरटीओ को सौंप दिया गया है। वह पहले अपने जिले का काम खत्म करें या फिर जालंधर। बेरी ने कहा कि जल्द से जल्द जालंधर की पेंडेंसी खत्म की जाए, वरना हम इस प्रदर्शन को बड़े स्तर पर लेकर जाएंगे।