Punjab Crime News: पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने किया बड़े का कत्ल

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab Crime News: पंजाब के होशियारपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक कलयुगी भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मनप्रीत सिंह और मनजोत सिंह दोनों के माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है और अब ये दोनों अपनी दादी के साथ रह रहे थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार छोटा भाई मनप्रीत नशे का आदी था। उसके पास कोई काम-धंधा नहीं था, तो वह अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मनप्रीत हमेशा पैसे मांगता था। घर में अकेला मनजोत ही कमाने वाला था, इसलिए वह मनप्रीत को पैसे देने से मना करता। मंगलवार रात को मनप्रीत घर आया। इस दौरान उसने तेजधार हथियार से भाई का गला रेत दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक मनजोत की फाइल फोटो
मृतक मनजोत की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

रात को हत्या के बाद आरोपी ने गांव के सरपंच समिंदर सिंह को फोन पर बताया कि हमारे घर में आदमी घुस आए हैं। जिसके बाद सरपंच ने तुरंत फ़ोन कर पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस जब सरपंच को लेकर मौके पर पहुंची तो घर की लाइटें बंद थीं और घर का बाहरी गेट बंद था।

पुलिस ने कमरे में घुसकर देखा तो मनजोत सिंह की गर्दन पर तेज वार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर DSP और SHO पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी भाई की तलाश करना शुरू कर दी गई है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *