Punjab News: पंजाब में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, इस बड़ी मांग को किया पूरा

Daily Samvad
2 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अप्रैल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने मार्च माह में ही शिक्षकों व कर्मचारियों के तबादले की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट पर दी है। उन्होंने लिखा कि मान सरकार शिक्षकों के साथ..शिक्षकों की ट्रांसफर की मांग को मानते हुए जून में होने वाले ट्रांसफर इस बार मार्च महीने को शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए है… इच्छुक शिक्षक 12 से 19 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नया सत्र शुरू होने के बाद जून माह में शिक्षकों व कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाता था। अब पंजाब सरकार ने इसी महीने तबादले की घोषणा की है। जिसके तहत इच्छुक शिक्षक, कंप्यूटर संकाय और गैर-शिक्षण कर्मचारी 19 मार्च तक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हालांकि, ट्रांसफरके लिए एक वर्ष की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) पर भी विचार किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *