Canada-Punjab News: कनाडा भेजने के नाम पर जालंधर की इस इमीग्रेशन कंपनी ने ठगे 22 लाख 60 हजार रुपए

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 14 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Canada-Punjab News: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

Canada-Punjab News: कनाडा भेजने के नाम पर जालंधर की इस इमीग्रेशन कंपनी ने ठगे 22 लाख 60 हजार रुपए
fraud travel agent

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने का नाम पर लगातार फ्रॉड होते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ताजा मामला पंजाब के जालंधर से सामने आ रहा है यहां एजेंट द्वारा कनाडा भेजने के नाम पर 22 लाख 60 हजार रुपए की ठगी कर ली है। आरोपी एजेंट का नाम स्वराजपाल सिंह संधू बताया जा रहा है जो जालंधर के गढ़ा रोड़ पर छोटी बारादरी में एडू स्टार इमीग्रेशन (Edu Star Immigration) चलाता है।

2019 में एजेंट स्वराजपाल सिंह संधू से की मुलाकात

शिकायतकर्ता रणजीत सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी शेखुपुरा गुरदासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी को कनाडा में स्टडी के लिए भेजना था जिसके लिए उन्होंने दिसंबर 2019 में एजेंट स्वराजपाल सिंह संधू से मुलाकात की।

वीजा लगवाने के लिए मांगे 15 लाख रुपए

इस दौरान आरोपी एजेंट स्वराजपाल सिंह संधू उन्हें भरोसा दिया था कि वह उनसे 15 लाख रुपए लेकर वीजा लगवा देगा। सारे दस्तावेज और 15 लाख रुपए लेने के कुछ समय के बाद लॉकडाऊन लग गया।

लॉक डाऊन खुलने के बाद भी एजेंट स्वराजपाल सिंह संधू ने उन्हें वीजा लगवाने का भरोसा दिया लेकिन कुछ समय बाद एजेंट ने उन्हें बताया कि वीजा रिजेक्ट हो गया है। तभी एजेंट ने कहा कि वह उनकी बेटी को अन्य कॉलेज में एडमिशन दिलवा देगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिसके लिए उसने 7.60 लाख रुपए की और मांग की और उन्होंने पैसे दे भी दिए। लेकिन पैसे लेने के बाद भी एजेंट ने उनकी फाइल ही नहीं लगाई। जिसके बाद पीड़ित ने एजेंट के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई तभी एजेंट ने बोला कि वह पैसे वापिस कर देगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी एजेंट ने पीड़ित परिवार को पैसे वापिस नहीं किए और ना ही लड़की को विदेश भेजा। वहीं पीड़ित द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस बात की भी जानकारी मिली है कि आरोपी एजेंट फरार चल रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *