IKGPTU News: पी.टी.यू में 25वीं वार्षिक इंटर कालेज एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 468 शब्द|📅 14 Mar 2024

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में वीरवार को 25वीं वार्षिक इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। इस इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में पुरुष एवं महिला वर्ग के कुल 16 खेलों के मुकाबले लगातार दो दिन जारी रहेंगे।

इस इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में यूनिवर्सिटी के प्रदेश भर के एफिलिएटेड कालेजों एवं यूनिवर्सिटी के अपने कैम्पस की विभिन्न खेलों की 40 टीमों से 600 से अधिक भावी भारतीय नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स मीट के शुभारम्भ सत्र में कुलपति प्रो (डॉ) सुशील मित्तल मुख्यातिथि रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कुलपति प्रो (डॉ) मित्तल की धर्मपत्नी नामवर शिक्षाविद डा. ऋतु जिंदल एवं यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एस.के.मिश्रा विशेष सम्मानित मेहमान के तौर पर शामिल हुए। कपूरथला रोड पर उपस्थित यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट के शुभारम्भ पर हुई “जोश सेरेमनी” में पटाखों की गूँज एवं बी.एस.एफ के जवानों की टुकड़ी के बैंड ने मैदान पर मौजूद सैकड़ों खिलाडियों में जोश भर दिया।

IKGPTU News: पी.टी.यू में 25वीं वार्षिक इंटर कालेज एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ

इस मीट में यूनिवर्सिटी ने पारदर्शी रिजल्ट्स के लिए 40 कोचेस को साथ जोड़ा है। टीम मार्च पास्ट सैलूट सेरेमनी के बाद ओलिंपिक टॉर्च के साथ यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो (डॉ) सुशील मित्तल ने एथलेटिक्स मीट ओपन की। उन्होंने इस अवसर पर अपने मुख्य भाषण में कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ तन के लिए खेल बेहद अहम है। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी खिलाडियों में खेल भावना से खेलने का जोश भर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

विशेष अतिथि रजिस्ट्रार डॉ.एस.के मिश्रा ने देश के बेहतर भविष्य के लिए खोलों की अहमियत पर बात रखी। उन्होंने कहा कि देश का युवा जितन खेलों में भाग लेगा उतना उसमें आगे बढ़ने का जोश एवं जज्बा मजबूत होगा और यही तरक्की एवं सक्षमता का आधार है। इससे पूर्व यूनिवर्सिटी के डीन विद्यार्थी भलाई प्रो (डॉ.) गौरव भार्गव ने स्वागत भाषण पढ़ा, जबकि अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डीन अकादमिक प्रो (डॉ) विकास चावला की तरफ से रखा गया।

समारोह में अकाल कालेज ऑफ फार्मेसी की प्रोफेसर मनप्रीत कौर, आर सी एफ़ के सीनियर कोच जसविंदर सिंह, पंजाब खेल विभाग से रिटायर्ड कोच राम परताप, यूनिवर्सिटी के प्रोग्रामर कोऑर्डिनेटर डा.विनय केहर का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन विद्यार्थी भलाई विभाग के कोऑर्डिनेटर संजीव शर्मा की तरफ से बखूबी किया गया।

मार्च पास्ट में शामिल टीम्स में डेविएट जालंधर, अमृतसर ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस अमृतसर, अकाल कालेज आफ फार्मेसी, बी.आई.एस गागरा मोगा, सी.जी.सी झंझेरी, जी.जी.आई.खन्ना, जी.एच.जी कालेज आफ फार्मेसी, जी.एन.ई लुधियाना, एच.आई.एम.टी कॉलेज, सवाइट बनूड़, यूनिवर्सिटी होशियारपुर कैम्पस ने अगुवाई की। शुभारम्भ सत्र में खेलों इंडिया की गोल्ड मेडेलिस्ट खिलाडी अमनदीप कौर विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। यूनिवर्सिटी टीम स्पोर्ट्समैन शिप की शपथ मार्शल आर्ट खिलाड़ी अभिषेक सिंह ने ली।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *