Jalandhar News: जालंधर के एडवोकेट मोहित भारद्वाज को BJP ने केंद्र सरकार में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Jalandhar News: जालंधर के तेज तर्रार एडवोकेट मोहित भारद्वाज को भाजपा ने केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने मोहित भारद्वाज को केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन आते डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन में बतौर सदस्य नियुक्त किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

एडवोकेट मोहित भारद्वाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन एबीवीपी (ABVP) से अपना राजनीतिक सफ़र शुरू किया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में छात्रसंघ का चुनाव लड़ा। एबीवीपी पंजाब में कई पदों पर रह चुके मोहित भारद्वाज को भाजपा ने केंद्र सरकार में महतवपूर्ण नियुक्ति दी है।

मोहित भारद्वाज ने BJP में कई अहम पदों पर सेवाएं निभाई

एडवोकेट मोहित भारद्वाज को भाजपा ने केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन आते डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन में बतौर सदस्य नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इससे पहले मोहित भारद्वाज भाजपा यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष, एससी मौर्चा के प्रदेश महामंत्री जैसे कई महतवपूर्ण पदों पर रहे हैं तथा पार्टी में अहम भूमिका निभाई है।

मोहित भारद्वाज की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं समेत शहर के लोगों ने बधाई दी है। मोहित भारद्वाज ने बताया कि भारत सरकार द्वारा डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान का गठन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के स्वायत्रशासी संगठन के रूप में 24 मार्च, 1992 को सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत एक पंजीकृत सोसाइटी के रूप में किया गया था।

दलित और उत्पीड़ित वर्गों के कल्याणार्थ काम

प्रतिष्ठान, डॉ. अम्बेडकर के विचार एवं दर्शन को देश–विदेश में जन समूह तक प्रसारित करने का अधिदेश प्राप्त है। प्रतिष्ठान, भारत के दलित और उत्पीड़ित वर्गों के कल्याणार्थ चिह्नित महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक योजनाओ तथा कार्यक्रमों को व्यवस्थित और संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिष्ठान का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य न केवल भारत में अपितु विदेशों में रहने वाले निराश्रित लोगों के बीच “युगपुरुष” बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों और संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों और कार्यकलापों को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित करना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रतिष्ठान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उन विचारों के अनुरूप कार्य कर रहा है जिन्होंने यह कहा था “आइए हम सब मिलकर यह प्रतिज्ञा लें कि हम उस भारत के निर्माण के लिए अपने आप को समर्पित कर देंगे, जिस भारत का डॉ. अम्बेडकर ने सपना देखा था।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar