डेली संवाद जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में गैंगवार (Gang War) हुई है। इस गैंगवार में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कालिया कालोनी में गैंगस्टर सुरिंदर सप्प के भाई काका और चिंटू गैंग में गत देर रात गैंगवार हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान काका के गोली लग गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मिली जानकारी के अनुसार गत रात ज्योति चौक में स्थित पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। गोली लगने से घायल काका को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि काका और चिंटू की कोई पुरानी रंजिश है जिसके चलते गैंगवार हुई है।







