Jalandhar News: जालंधर के Glenmore Green के मालिक को नगर निगम ने भेजा 70 लाख रुपए का नोटिस, कालोनी पर होगी बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 14 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Municipal Corporation sent a notice of Rs 70 lakh to the owner of Glenmore Green in Jalandhar – नगर निगम जालंधर के कमिश्नर गौतम जैन एक्शन में है। उन्होंने खांबड़ा के पास स्थित Glenmore Green कालोनी के मालिक अमरजीत खांबड़ा को 70 लाख रुपए जमा करवाने का नोटिस भेजा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

नगर निगम के कमिश्नर के आदेश पर एमटीपी विजय कुमार और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की टीम ने अमरजीत सिंह खांबड़ा को नोटिस भेजते हुए एक हफ्ते में 70 लाख रुपए जमा करवाने को कहा है। अगर एक हफ्ते में 70 लाख रुपए नहीं जमा करवाए गए तो कालोनी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

कालोनी का लाइसेंस रद्द कर नक्शे पर लगेगी रोक

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि Glenmore Green कालोनी के मालिक को नोटिस भेजकर कहा गया है कि एक हफ्ते में 70 लाख रुपए नहीं जमा करवाए गए तो उनकी कालोनी में नक्शे पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कालोनाइजर अमरजीत सिंह खांबड़ा को इसके लिए एक हफ्ते की मोहलत दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दो मंजिला इमारत के मालिक को भी नोटिस जारी
इस दो मंजिला इमारत के मालिक को भी नोटिस जारी

इसी तरह नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने वडाला चौक से नकोदर रोड पर दो मंजिला निर्माण को भी नोटिस कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उक्त इमारत के पास कोई नक्शा और न कोई सीएलयू है। जिससे निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने नोटिस जारी किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *