Punjab News: पूर्व CM कैप्टन की पत्नी परनीत कौर आज बीजेपी में होंगी शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 14 Mar 2024

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की पत्नी परनीत कौर आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगी। प्रणीत कौर (Preneet Kaur) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में भाजपा उम्मीदवार के रूप में पटियाला से चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार परनीत कौर ही चुनावी मैदान में उतरेंगी और पहली बार भाजपा की उम्मीदवार बनेंगी। यहां हम आपको बता दें कि परनीत कौर को कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड किया गया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह की वजह से वर्ष 2022 से पहले तक पटियाला कांग्रेस का गढ़ रहा।

Bharatiya Janata Party
Bharatiya Janata Party

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर सांसद परनीत कौर जीतती आ रही हैं। पंजाब से सांसद परनीत ने पहला चुनाव 1999 में पटियाला से जीता था। तभी से वह लोकसभा में पटियाला का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके बाद 2004, 2009 और 2019 में वे पटियाला से सांसद चुनी गईं। 2014 से 2017 तक वे पटियाला से विधायक भी रहीं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *