Canada-Punjab News: कनाडा में भयानक सड़क हादसा, पंजाब के युवक की मौत, 3 साल पहले गया था विदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 15 Mar 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News: विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है। आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है।

Canada-Punjab News: कनाडा में भयानक सड़क हादसा, पंजाब के युवक की मौत, 3 साल पहले गया था विदेश

वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब का एक युवक जोकि विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा (Canada) में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक युवक की पहचान सुखचैन सिंह में हुई है जोकि बरनाला के क्षेत्र भदौड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

मृतक 3 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था कनाडा

बताया जा रहा है कि सुखचैन सिंह 3 साल पहले कनाडा स्टडी वीजा (Canada Study Visa) पर गया था। अब पढ़ाई पूरी करके वर्क परमिट (Work Permit) पर था। जब वह कलोना से सरी शहर की तरफ अपनी गाड़ी से आ रहा था तो सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिस दौरान उसकी हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं परिवार वालों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *