Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने बुजुर्ग महिला से करवाया पानी के नए ट्यूबवेल का उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 15 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नकोदर रोड के नजदीक अजीत नगर पार्क में पानी के नए ट्यूबवेल का उद्घाटन विधायक रमन अरोड़ा ने शुक्रवार दोपहर को बुजुर्ग महिला व इलाक़ा निवासियों से करवाया। इस मौके विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर व इलाका इंचार्ज विजय वंसल, सुरजिंदर सिंह (सोनी) मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि 14 लाख 60 हजार की लागत से अजीत नगर पार्क में पानी के नए ट्यूबवेल लगने से आस-पास के इलाका निवासियों को पानी की दिक्कत नही होंगी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके के शहर वासियों को गर्मी के मौसम में पीने वाले साफ पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हुआ है, उसी तरह सीवरेज, नालियों और गलियों के लंबित कार्य भी आने वाले दिनों में पूरे करवा लिए जाएंगे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर सही करना मेरी प्राथमिकता है, और कहा कि आपकी कोई भी समस्या को नजर अंदाज नहीं बल्कि पहल के आधार पर सही किया जाएगा‌।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। और हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है। जन-सुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य जन सुविधाओं में अभूतपूर्व विकास हुआ है और आगे भी यह कार्य जारी रहेंगें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करना मेरी प्राथमिकता है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *