Paytm Crisis: Paytm नहीं होगा बंद, मिला थर्ड पार्टी ऐप लाइसेंस, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 15 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Paytm Crisis: Paytm यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब NPCI ने One97 Communications Limited को मल्टी-बैंक मॉडल के तहत तीसरे पक्ष के एप्लिकेशन प्रदाता के रूप में यूपीआई सेवाएं प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लेकर गाइडलाइंस जारी की थी। जिसके तहत अगर यूजर की Paytm UPI सेवाएं Paytm पेमेंट बैंक से लिंक हैं तो उन्हें 15 मार्च के बाद बंद कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Paytm के थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता लाइसेंस की मंजूरी का मतलब है कि ग्राहक पेटीएम ऐप के माध्यम से यूपीआई भुगतान करना जारी रख सकेंगे। लोग किसी अन्य बैंक खाते (पेटीएम बैंक को छोड़कर) को पेटीएम से लिंक करके यूपीआई भुगतान जारी रख सकेंगे।

आपको बता दें कि थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो NPCI की UPI पेमेंट सेवा प्रदान करते हैं। PhonePe से लेकर Google Pay तक, थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता हैं।

चार बैंकों के साथ हुआ समझौता

उपभोक्ता और कारोबारी बिंजा किसी रुकावट के यूपीआई लेनदेन कर सकते हैं। इसलिए इन चार बैंकों को जोड़ा गया है। जैसे- HDFC बैंक, Axis बैंक, Yes बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) जो OCL के लिए PSP बैंक के रूप में कार्य करते हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *