डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि साधु सिंह धर्मसोत पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटे की 4.58 करोड़ रुपए की संपत्ति को ED ने जब्त किया है। बता दें कि (ईडी) ने ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
ईडी ने एक बयान में कहा कि मनी लाड्रिंग की जांच में पाया गया कि धर्मसोत ने 1 मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच अपने और अपने बेटों के नाम पर आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति इकट्ठी की है। इस दौरान वह पंजाब में वन मंत्री थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
ईडी जालंधर ने ये कार्रवाई की है। कुर्की में चार अचल संपत्तियां शामिल हैं। जिनमें दो रिहायशी प्लाट हैं, एक निर्मित आवासीय घर और पंजाब में एक आवासीय फ्लैट के साथ-साथ बैंक शेष और म्यूचुअल फंड में निवेश सहित अचल और चल संपत्तियां शामिल हैं।
जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें






