Air India Lays Off: Tata Group की एयरलाइन एयर इंडिया की छंटनी, 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 16 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Air India Lays Off: एयर इंडिया (Air India) ने हाल के हफ्तों में 180 से अधिक गैर-उड़ान कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसको लेकर एयरलाइन की ओर से कहा गया कि यह सभी लोग स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाओं और पुनः कौशल के अवसरों का उपयोग करने में सक्षम नहीं थे।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। घाटे में चल रही एयर इंडिया को जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने अपना अधिग्रहण कर लिया और तब से बिजनेस मॉडल को सुव्यवस्थित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि फिटमेंट प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, गैर-उड़ान कार्यों में कर्मचारियों को उनकी योग्यताओं और संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर जिम्मेदारी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने कैंटिन सर्विस, हायजीन और एसी सर्विस स्टॉफ के लोगों को नौकरी से बाहर निकाला है। हालांकि, एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि कितने कर्मचारियों को निकाला गया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि लगभग 180 से कुछ अधिक पुराने कर्मचारी थे, जिन्हें निकाला गया है। एयर इंडिया में लगभग 18,000 कर्मचारी हैं। इससे पहले 12 मार्च को एयरलाइन ने 53 स्टॉफ को बाहर निकाला था।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *