Anuradha Paudwal Join BJP: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने थामा भाजपा का दामन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 16 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Anuradha Paudwal Join BJP: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बीजेपी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मशहूर बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वो ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुईं, जब कुछ ही देर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। भाजपा में शामिल होने के मौके पर अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन धर्म से गहरा नाता है।

चुनाव आयोग आज आम चुनावों की तारीखों के साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग दोपहर बाद लोकसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान करने वाला है। इसे देखते हुए तमाम राजनीतिक दल अपने अपने स्‍तर पर तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अनुराधा पौडवाल 90 के दशक की हिट गायिका हैं। अनुराधा अपने भक्ति गीतों के कारण काफी मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता एक समय में चरम पर थी।भक्ति और फिल्‍मी गीतों की वजह से अनुराधा पौडवाल घर-घर में जानी और पहचानी जाती हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *