Punjab Politics: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने तीन दिन बाद तोड़ी चुप्पी, AAP छोड़ BJP में जाने के सवाल पर कही बड़ी बात

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: Lok Sabha Election 2024- पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के इकलौते सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने भाजपा (BJP) जाने की खबरों के बीच आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। सांसद सुशील रिंकू पिछले कुछ दिन से उत्तर प्रदेश (Uattr Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) और वाराणसी (Varanasi) में मत्था टेकने गए थे, जो आज शाम जलंधर (Jalandhar) वापस आ गए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जालंधर वापस आकर सांसद सुशील रिंकू ने AAP छोड़ BJP में जाने की चर्चाओं पर पर विराम लगा दिया है। सांसद सुशील रिंकू ने स्पष्ट किया है कि वह कहीं नहीं जा रहे। आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह सारी साजिश रची गई। आपको बता दें कि डेली संवाद ने पहले ही खुलासा किया था ये साजिश रची जा रही है।

रामलला की पूजा के लिए अयोध्या गया

सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। शनिवार को उन्होंने वाराणसी में सत गुरु कबीर धाम में माथा टेका। उन्हें भी खबरों के जरिए पता चला कि उनके BJP में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

AAP छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता

सांसद सुशील रिंकू ने कहा- वह अभी भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और यहीं उनकी वफादारी है। वफादार ही रहेंगे। आज फ्लाइट के जरिए रिंकू अमृतसर पहुंचे और वहां से जालंधर आए। उन्होंने भाजपा में जाने की बातों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।

सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को लेकर हो रही थी चर्चा

आपको बता दें कि बीते दो दिनों से आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैली थी। जिसके बाद जालंधर में राजनीति काफी गरमा गई थी। दोनों दो दिनों तक चुप्पी साधे रखे। आज शाम को दोनों ने साफ कहा कि वे AAP छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

रिंकू कांग्रेस छोड़ AAP में हुए थे शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक और मौजूदा आप सांसद सुशील कुमार रिंकू उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। आप ने रिंकू को जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चर्चा यह है कि कांग्रेस द्वारा जालंधर में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार घोषित किया जाना है। जिसके चलते जालंधर में सुशील रिंकू के लिए जालंधर से चुनाव जीतना मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में कयासबाजी शुरू हो गई कि सुशील रिंकू भाजपा ज्वाइन कर के होशियारपुर से चुनाव लड़ेंगे।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *