डेली संवाद, नई दिल्ली। Sidhu Moosewala: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस आज भी उन्हें मिस करते हैं। वह उनके गानों के जरिये उन्हें याद करते हैं। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि 58 की उम्र में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
हालांकि, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इस पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया था। वहीं, अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने रविवार की सुबह जानकारी दी कि वह एक बेटे के पिता बन गए हैं।

बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार का आभारी हूं।’
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार








