Canada News: बिना Passport टोरंटो पहुंची PIA की एयर होस्टेस, कनाडा ने लगाया जुर्माना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, कराची। Canada News: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के साथ कार्यरत एक एयर होस्टेस (Air Hostess) बिना अपने पासपोर्ट (Passport) के इस्लामाबाद (Islamabad) से टोरंटो (Toronto) पहुंच गई। कनाडा (Canada) के अधिकारियों ने उसपर 200 कनाडाई डॉलर (Canadian Dollar) का जुर्माना लगाया है।

पासपोर्ट ले जाना भूल गई एयर होस्टेस

यह घटना 15 मार्च को हुई। पीआईए (PIA) एयर होस्टेस विमान पीके-781 पर ड्यूटी के लिए जाते समय अपना पासपोर्ट ले जाना भूल गई। यह विमान टोरंटो जाने वाला था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यह कहा गया है, ‘पीआईए की एक एयर होस्टेस ने इस्लामाबाद से टोरंटो तक बिना पासपोर्ट यात्रा की। विमान लैंड होने के बाद लापरवाही का पता चला और कनाडा के अधिकारियों ने उस पर 200 कनाडाई डॉलर (लगभग 42000 पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया।’

कई कर्मचारी हो चुके हैं लापता

पीआईए के प्रवक्ता ने कर्मचारी की पहचान गोपनीय रखते हुए कहा कि वह कराची हवाई अड्डे पर ही अपना पासपोर्ट भूल गई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

प्रवक्ता ने कनाडा में एयर होस्टेस के राजनीतिक शरण मांगने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह पीके-782 से पाकिस्तान लौट रही है। हाल के सप्ताह के दौरान पीआईए के 10 से ज्यादा कर्मी कनाडा पहुंचने के बाद लापता हो चुके हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *