Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाबी महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पंजाब की एक महिला की उसके पति द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला लुधियाना जिले के गांव मल्लाह की रहने वाली थी जिसका कैनेडा के शहर एबटसफोर्ड बी.सी. में पति द्वारा चाकू मारकर मर्डर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मृतक महिला की पहचान बलविंदर कौर के रूप में हुई है जिसकी उम्र 41 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2000 में लुधियाना के पक्खोवाल रोड निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू से हुई थी।

मृतक बलविंदर कौर की फाइल फोटो
मृतक बलविंदर कौर की फाइल फोटो

शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते रहे और उनकी बेटी को कई बार पीटा गया। उसने बताया कि उसकी दोहती हरनूरप्रीत कौर आईलैटस कर कैनेडा पढ़ने के लिए गई थी। जिसे बलविन्दर कौर जनवरी 2022 में मिलने गई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

लेकिन उसका दामाद भी बार बार फोन करके खुद को कनाडा बुलाने की जिद्द करने लगा। जिसके बाद जगप्रीत को एक हफ्ता पहले ही 11 मार्च को ही कनाडा बुलाया था। लेकिन कनाडा पहुंचने के मात्र 5 दिन बाद ही उसने बलविन्दर कौर की चाकू मार कर हत्या कर दी।

वहीं कनाडा पुलिस ने बलविंदर कौर के हत्यारे जगप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बेटी के शव को भारत लेन की गुहार लगाई है ताकि वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कर सकें।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *