DIPS News: डिप्स श्रृंखला के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरविंदर सिंह ने जन-कल्याण के लिए शुरू की ‘किरपा स्कीम’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: ‘धरती पर सूरज की किरणें रखे नींव उजाले की, विद्या के प्रकाश से रोशन, नींव पड़े विद्यालय की’।

डिप्स श्रृंखला के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरविंदर सिंह ने जन-कल्याण के लिए ‘किरपा स्कीम’ की शुरुआत शुरू की। इस स्कीम के अंतर्गत एक लाख तक की सालाना आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को डिप्स श्रृंखला के स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डिप्स की टीम द्वारा घरों का मुआयना करने के पश्चात योग्य बच्चों को डिप्स संस्थान का हिस्सा बनाया जाएगा, जिन्हें 100% छात्रवृत्ति, मुफ्त किताबें और यूनिफॉर्म दी जाएगी। पहले भी डिप्स संस्थान द्वारा उड़ान स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाई जाती रही है।

DIPS News: डिप्स श्रृंखला के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरविंदर सिंह ने जन-कल्याण के लिए शुरू की 'किरपा स्कीम'

डिप्स श्रृंखला के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरविंदर सिंह ने बताया कि यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सामाजिक सुरक्षा के लिए अपेक्षाएं रखते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिसमें मुफ्त किताबें और यूनिफॉर्म शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सरदार तरविंदर सिंह ने बताया कि इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में समान रूप से शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे इस स्कीम का लाभ उठाएं और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके बारे में जानकारी दें।

डिप्स श्रृंखला के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरविंदर सिंह ने कहा की हर शैक्षिक संस्थान का समाज के प्रति यह नैतिक दायित्व बनता है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को उतम शिक्षा मुहैया करवाई जाए और जो बच्चे होनहार हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें भी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और डिप्स हमेशा अपने दायित्व को पूरा करने में अग्रसर रहता है।

डिप्स श्रृंखला की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि डिप्स संस्था अपने दायित्व को बखूबी समझती है और भविष्य में भी समाज के प्रति अपने फर्ज इसी तरह से निभाती रहेगी। डिप्स संस्थान एक ऐसा संस्थान है जहां पर न केवल बच्चों को उतम शिक्षा प्रदान की जाती है बल्कि खेलों में व अन्य गतिविधियों में भी डिप्स के विद्यार्थी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *