Jalandhar News: जालंधर के मकसूदां मंडी में हंगामा, फड़ी वालों ने लगाया धरना, सब्जी और फल की सप्लाई बाधित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर (मानसी)। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में जमकर हंगामा हुआ है। हंगामा इतना बढ़ा की मंडी के फड़ी वाले मेन रोड पर जाम लगा दिया, जिससे गाड़ियों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मंडी गेट पर धरने के लिए मनाया, इसके बाद जाम खुल सका।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मकसूदा सब्जी मंडी में प्रदर्शन के बाद आज पूरे जिले में सब्जी की सप्लाई बंद हो गई। क्योंकि सभी फड़ी वालों ने आज सब्जी नहीं बेची और मेन गेट बंद कर दिया। बता दें कि मकसूदा सब्जी मंडी से मोगा, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला सहित विभिन्न राज्यों में सब्जियों की सप्लाई जाती है।

मंडी का गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार मकसूदा सब्जी मंडी में फड़ियों को ठेके पर देने के मामले में फड़ी वालों में रोष है। इसके विरोध में मकसूदा सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन ने मंडी का गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। बोर्ड द्वारा मंडी में फड़ी लगने वाली जगह को ठेके पर दिया जाना था। इसे लेकर रोड मैप काफी समय पहले ही बन गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के अनुसार जब मकसूदा मंडी की जमीन को ठेके पर नहीं दिया गया था तो उक्त जगह पर एक फड़ी का किराया करीब 3 हजार रुपए था। मगर जब से ठेके पर जमीन जाने की बात सामने आई है तब उक्त जगह पर का किराया बढ़ाकर 8 हजार कर दिया गया है। फड़ी लगाने वालों का कहना है कि मंडी में काम आगे से काफी कम हो गया है। तीन हजार निकालना ही बड़ी बात है, फिर 8 हजार किराया कहां से दिया जाएगा। किराया न देने पर उन्हें धमकाया जाता था।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *