डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Crime News: पंजाब के जिला लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब एक प्रेमिका ने अपने शादीशुदा प्रेमी से शादी से इनकार कर दिया तो युवक यह सहन नहीं कर सका।
उसने लड़की की अश्लील तस्वीरों के फ्लेक्स बनाकर घर के बाहर दीवारों पर चिपका दिए। थाना सिटी जगराओं की पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार और दीपक के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
लड़की ने शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2019 में तहसील रोड स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। राजकुमार भी वहीं काम करता था। वहां एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद साल 2021 में वह नौकरी छोड़कर लुधियाना में काम करने चली गई।
राजकुमार भी नौकरी छोड़कर अपने गांव चला गया। इसी बीच दोनों फोन पर बात कर रहे थे. बाद में उसे पता चला कि राजकुमार ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जिसके बाद उसने राजकुमार से बात करना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
वहीं 2022 में आरोपी भी मलयेशिया चला गया। वहां जाकर आरोपी उसे नए नंबर से फोन कर कहने लगा कि वह उसके पास मलयेशिया में आ जाए। इसके बाद बार-बार फोन पर परेशान करने लगा। उसे फोटो आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देने लगा।
मलयेशिया से वापस आकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक अज्ञात व्यक्ति के जरिए लड़की के घर के बाहर दीवार पर अपनी अश्लील फोटो फ्लेक्स चिपका दिए। पुलिस ने एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया।