डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला बरकरार है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में गर्मी को लेकर चिंता जाहिर की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते से पंजाब, दिल्ली और हरियाणा सहित उत्तर पश्चिमी भारत में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों को छोड़ कर देश के कई हिस्सों में अगले 4-5 जिनों में अधिक से अधिक तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सैलिसय में वृद्धि हो सकती है।