Toy Export: चीन को छोड़ भारत पर ध्यान दे रहीं वैश्विक खिलौना कंपनियां, बढ़ा निर्यात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Toy Export: खिलौने बनाने वाली भारत की बड़ी कंपनियां चीन छोड़कर भारत में शिफ्ट हो रही हैं। 2015 से 2023 के बीच देश की खिलौना इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त तेजी आई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उसके निर्यात में 239 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई तथा आयात में 52 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके परिणामस्वरूप देश शुद्ध निर्यातक बन गया।

भारत की चीन पर 80% निर्भरता थी

भारत में खिलौनों की बिक्री के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की मंजूरी जरूरी होना, संरक्षणवाद, चीन-प्लस-वन रणनीति और मूल सीमा शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किए जाने से भारत के खिलौना उद्योग में तेजी आई है।

उद्योग के भागीदारों के अनुसार हालांकि हैस्ब्रो, मैटल, स्पिन मास्टर और अर्ली लर्निंग सेंटर जैसे वैश्विक ब्रांड आपूर्ति के लिए देश पर अधिक निर्भर हैं लेकिन इटली की दिग्गज कंपनी ड्रीम प्लास्ट, माइक्रोप्लास्ट और इंकास जैसी प्रमुख विनिर्माता अपना ध्यान धीरे-धीरे चीन से भारत पर केंद्रित कर रहीं हैं। बीआईएस के नियमन से पहले खिलौनों के लिए भारत की चीन पर 80 प्रतिशत निर्भरता थी, जो अब कम हो गई है।

मैं नहीं मानता कि चीनी क्षमता को BIS द्वारा स्वीकृत किया गया है- आर जसवंत

टायर निर्माता एमआरएफ के स्वामित्व वाली चेन्नई की फंसकूल के मुख्य कार्याधिकारी आर जसवंत ने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि चीनी क्षमता को BIS द्वारा स्वीकृत किया गया है। आयात पर घरेलू भारतीय उत्पादों का दबदबा है। 10 साल पहले, भारत से मुश्किल से ही किसी तरह की खरीदारी होती थी। आज कई कंपनियों ने भारत में अपना आधार तैयार किया है।’

कंपनी हैसब्रो, स्पिन मास्टर, अर्ली लर्निंग सेंटर, फ्लेयर और ड्रूमोंड पार्क गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलौना कंपनियों को भी आपूर्ति करती है। कंपनी द्वारा उत्पादित करीब 60 प्रतिशत उत्पाद अब निर्यात बाजारों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका में जीसीसी, यूरोप के 33 देश शामिल हैं। जसवंत ने कहा कि BIS जैसे सरकारी नीतिगत समर्थन के साथ यह निर्यात जल्द ही 40 से ज्यादा देशों को किया जाएगा।

आयातक एवं निर्यातक RP एसोसिएट्स के मालिक पवन गुप्ता ने कहा…

वितरक, आयातक एवं निर्यातक आरपी एसोसिएट्स के मालिक पवन गुप्ता ने कहा, ‘भारतीय उत्पादन बढ़ा है और बड़ी तादाद में लोगों ने दिल्ली में अपना आधार बनाया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

चीन से खरीदारी करने वाले कई खरीदार अब अन्य देशों की ओर रुख कर रहे हैं तथा भारत इनमें से एक है। इस सूची में माइक्रोप्लास्ट, ड्रीम प्लास्ट और इन्कास जैसी कई बड़ी कंपनियां शुमार हैं।’

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *