Train Accident: सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर, इंजन समेत 4 बोगियां पटरी से उतरी, कई पैसेंजर घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, अजमेर। Train Accident: Sabarmati Agra superfast train अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के अजमेर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर की वजह से साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट एक्सप्रेस के इंजन समेत चार कोच डिरेल हो गए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ट्रेन में हजारों की संख्य में पैसेंजर मौजूद थे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं।

बचाव दल मौके पर पहुंचा

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यह हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। रात करीब 3 बजे ट्रेन के सुरक्षित डिब्बों को अजमेर जंक्शन की ओर रवाना किया गया। वहीं, क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाया गया। इस ट्रेन हादसे की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही रद्द करनी पड़ी। इन ट्रेनों को किया गया रद्द।

रद्द ट्रेनों की लिस्ट

  • गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक 18.03.24 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट दिनांक 18.03.24 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी दिनांक 18.03.24 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाडी दिनांक 18.03.24 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड दिनांक 18.03.24 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़-जयपुर दिनांक 18.03.24 को रद्द।

इन ट्रेनों के बदले गए रूट

  • गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया दोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर)
  • गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को छोड़कर)

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *