Jalandhar News: आम आदमी पार्टी पंजाब में रचेगी इतिहास, 13-0 से होगी जीत: रविंदर बंसल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 19 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब इकाई के संयुक्त सचिव ट्रेड विंग और ब्लॉक प्रभारी रविंदर बांसल ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी पंजाब के लोकसभा चुनाव में एक बड़ा इतिहास रचने जा रही है, जैसा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने कहा था।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

रविंदर बंसल ने कहा कि 2 साल में पंजाब के विकास और कल्याण के लिए सीएम भगवंत मान ने काम किया है, तो इस चुनाव में पंजाब की जनता अपना वोट आम आदमी पार्टी को देने का पूरी से मन बना चुकी है। रविंदर बंसल ने कहा कि पिछले 2 साल से जब से आम आदमी पार्टी ने बहुत काम किया।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

भगवंत मान सरकार ने सरकारी नौकरियां दी

उन्होंने कहा कि पंजाब कि भगवंत मान सरकार द्वारा 2 महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 829 मोहल्ला क्लीनिक जहां दवा से लेकर जांच तक सब कुछ मुफ्त हो रहा है, 43000 से अधिक पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का खजाना खोला गया, साथ ही अस्थायी नौकरियां सुरक्षित की गईं।

‘आप दी सरकार आप दे द्वार’

रविंदर बंसल ने कहा कि पंजाब सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख सुविधाएं भी प्रदान की गईं। आम लोगों को सरकारी कामकाज के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए भगवंत मान सरकार ने ‘आप दी सरकार आप दे द्वार’ अभियान शुरू किया। जिसमें 43 मुख्य सेवाएं प्रदान की गईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

रविंदर बंसल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने ही इतने कम समय में जनता से किए वादे पूरे किए हैं। इस बार आम आदमी पार्टी 13-0 से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाऊंगा और लोकसभा में पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करूंगा।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *