Latest Weather Update: होली से पहले फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 19 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Latest Weather Update: होली से पहले मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने 20 मार्च तक पूर्वी, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

20 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 20 से 23 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

आईएमडी के अनुसार, 20 से 21 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 19 मार्च को ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19-20 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 20 मार्च तक, बिहार में 19 से 21 मार्च तक गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 19 मार्च को विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तथा 19 मार्च को झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं 19 और 20 मार्च को ओडिशा और 19 मार्च को छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *