डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: अमृतपाल सिंह और उसके साथियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके सभी 10 साथियों पर फिर से एनएसए लगा दिया है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
इस बात की जानकारी आज पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट को दी है। पंजाब सरकार ने आज हाई कोर्ट को जानकारी दी है कि अमृतपाल और उसके साथियों पर नया NSA लगाया गया है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में आदेश दाखिल करने के लिए समय मांगा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
इस मामले में अगली सुनवाई अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी। आज याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि पिछले साल 18 मार्च को उन सभी के खिलाफ एनएसए लगाया गया था और उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। एनएसए आदेश केवल एक वर्ष के लिए लागू किया जा सकता है।
अब ये आदेश समाप्त हो गए हैं तो पंजाब सरकार की तरफ हुए पेश हुए वकील ने हाई कोर्ट को बताया कि इन सभी के खिलाफ फिर से एनएसए लगाया गया है। हाई कोर्ट ने जब यह जानकारी मांगी तो पंजाब सरकार ने अगली सुनवाई के दौरान इन आदेशों की पूरी जानकारी देने के लिए समय मांगा।