Jalandhar News: जालंधर में पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, जमकर हंगामा, पत्नी बोली- पति 100-100 रुपए लेकर गैर मर्दों से बनवाता है संबंध

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 469 शब्द|📅 20 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। एक व्यक्ति ने अपनी को बॉयफ्रेंड के साथ घर में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कई देर तक हंगामा किया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पिछले 5 दिनों से पत्नी ने उसे घर से बाहर निकाला हुआ है। जब वह रात को घर आया तो वह गैर मर्द के साथ थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वहीं महिला ने कहा कि उसके पति ने मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। वह न तो घर खर्च देता है और न ही अन्य कोई मदद करता है। पति ने उसे बेचने तक की कोशिश की। लोगों से 100-100 रुपए लेकर मेरे साथ सुलाने के लिए घर ले जाता था। आसपास के लोगों ने हंगामे के बाद भार्गव कैंप पुलिस को सूचना दी।

पत्नी के साथ व्यक्ति घर के अंदर बंद था

व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका एक बच्चा है। मंगलवार रात वह अपने घर में पहुंचा। कई देर दरवाजा खटखटाने के बाद पत्नी ने गेट खोला। अंदर वह एक व्यक्ति के साथ थी। पत्नी के साथ जो व्यक्ति घर के अंदर बंद था, वह होशियारपुर का रहने वाला है। वह बीते दिन उनके घर पर आया था। जिसके बाद वह एक रात घर पर ही रहा था।

बच्चे को जान से मारने की धमकियां देता

उसकी पत्नी कब से उससे बात कर रही है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला ने कहा कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। कई बार तो बात इतनी बढ़ गई थी कि उसने लात तक तोड़ दी थी। शराब के लिए वह अक्सर उसे मारता था। वह इसका विरोध करती थी। आज तक पति ने घर का न तो किराया दिया और न ही घर के खर्च के लिए कोई पैसा दिया। जब भी कोई बात होती है तो वह बच्चे को जान से मारने की धमकियां देता है।

उक्त युवक पिछले 4 माह से उसके घर का खर्च चला रहा है। कोई भी चीज की जरूरत होती है तो वह सारा खर्चा करता है। बेटे को मंगलवार को काफी बुखार था, मगर उसे दवा दिलाने तक नहीं गया। मैंने इसे लेकर महिला आयोग को शिकायत दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

महिला ने बताया कि एक हफ्ते पहले भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मोहल्ला वासियों ने थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तब किसी तरह मामला शांत करवाया था और सारे घटनाक्रम की जानकारी महिला आयोग को दी थी। फिलहाल महिला आयोग के पास उक्त महिला की शिकायत चल रही है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *