Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 20 Mar 2024

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब पुलिस ने बठिंडा में बच्चे को अगवा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बठिंडा में 9 साल के बच्चे को किडनैप करने के मामले में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी 22 साल का है जिसको पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मैच को उनके पास 9 साल के बच्चे को अगवा करने की शिकायत पहुंची थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया जिसमे आरोपी के बारे में पता चला तो पुलिस ने आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद आरोपी डर गया और उसने बच्चे को सुनसान जगह पर छोड़ दिया इसके साथ ही वीडियो बना बच्चे के घर वालों को भेज दी।

वीडियो भेजने के बाद आरोपी ने बच्चे के घर वालों से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसी बीच पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया तो आरोपी की तलाश की गई और उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ है जोकि मलेरकोटला का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्चे के पिता से फिजियोथेरेपी सीखता था। अभी वह फिलहाल लुधियाना में एक छोटा सा क्लिनिक चला रहा था, जिसने पैसों के लालच में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *