Ustaad Bhagat Singh: एक्शन हीरो पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का शानदार टीजर जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 20 Mar 2024

नई दिल्ली। Ustaad Bhagat Singh: ‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया टीजर जारी कर दिया है। वीडियो टीजर में पवन कल्याण (Pawan Kalyan) दमदार एक्शन में नजर आए हैं। इसमें वे खलनायक को ईट का जवाब पत्थर से देते दिखे हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

टीजर में पवन कल्याण की ओर से बोले गए संवाद उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म की झलक देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें दर्शकों को फुल मसाला देखने को मिलेगा। इस फिल्म को हरीश शंकर ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है।

यहां देखें शादनदार टीजर

पवन कल्याण की राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण पिछले साल सितंबर में इसकी शूटिंग रोक दी गई थी। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण 2024 में चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए टीम ने पिछले चार महीनों से फिल्म का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। वहीं, हरीश शंकर ने इसके बाद रवि तेजा के साथ अपनी नई फिल्म ‘मिस्टर’ शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

यह दूसरा मौका है जब पवन कल्याण और हरीश शंकर एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘गब्बर सिंह’ नाम की फिल्म में साथ काम किया था। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में भी वे पुलिसवाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *