Caught Opium Cultivation: BSF-पंजाब पुलिस ने पाक बॉर्डर पर सरसों के बीच लगाई अफीम की खेती पकड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 20 Mar 2024

डेली संवाद, पंजाब। Caught Opium Cultivation: पंजाब के फाजिल्का में बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग ने सीमावर्ती इलाके में की जा रही अवैध पोस्त की खेती को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस ऑपरेशन में बीएसएफ के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी शामिल थी। प्राथमिक जांच में पुलिस ने फिलहाल करीब 14.47 किलो पोस्त (अफीम) के पौधे बरामद किए हैं। इसे लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

सर्च के दौरान एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग को सोमवार को सूचना मिली थी कि फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बड़े स्तर पर पोस्त की खेती की जा रही थी। जोकि राज्य में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। सूचना के आधार पर सीमावर्ती इलाके में जांच के लिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

सर्च के दौरान गांव चक्क खेवा ढाणी के पास हो रही एक संदिग्ध खेती के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने उक्त जगह पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पंजाब पुलिस द्वारा आज फाजिल्का कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उक्त जगह पर कितनी देर से वह खेती कर रहा है।

टीमों ने खेत से पौधे तक उतारे

बता दें कि जब टीम उक्त खेत पर पहुंची तो जहां जहां पोस्त की फसल उगाई गई थी, वहां वहां सरसों की फसल के पौधे भी लगाए गए थे। जिससे किसी को कोई शक न हो।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

गिरफ्तार किए गए आरोपी के खेत से टीम ने सारे पोस्त के पौधे उखाड़ लिए थे। मौके से कुल 14.470 किलोग्राम अफ़ीम के पौधे बरामद किए गए थे। टीमों को उक्त खेत ढूंढने में काफी समय लगा, क्योंकि पोस्त की खेती खेतों के बीचो बीच की गई थी।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *