Jalandhar News: जालंधर में ‘भ्रष्टाचार’ के ‘स्तंभ’ पर निगम कमिश्नर गौतम जैन की बड़ी कार्रवाई, पांच मंजिला इमारत में बना Deck5 सील

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 583 शब्द|📅 21 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Deck5 Bar and Square Empire Hotel in Jalandhar- डेली संवाद (Daily Samvad) पर लगातार खुलासे के बाद नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर गौतम जैन (IAS Gautam Jain) ने जालंधर मे ‘भ्रष्टाचार’ के ‘स्तंभ’ पर बड़ी कार्रवाई की है।

Jalandhar News: जालंधर में 'भ्रष्टाचार' के 'स्तंभ' पर निगम कमिश्नर गौतम जैन की बड़ी कार्रवाई, पांच मंजिला इमारत में बना Deck5 सील
माडल टाउन में Deck5 रेस्टोरेंट, जिसे सील किया गया है

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के निर्देश पर सुबह सुबह निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने माडल टाउन (Model Town Jalandhar) में Square Empire में अवैध रूप से बने Deck5 रेस्टोरेंट व बार वाली इमारत को सील कर दिया।

जालंधर के माडल टाउन स्थित वह इमारत, जिसे निगम टीम ने सील कर दिया
जालंधर के माडल टाउन स्थित Empire Square इमारत

डेली संवाद की खबर का बड़ा असर

डेली संवाद द्वारा अवैध कामों को लेकर लगातार खुलासे किए जा रहे हैं। इन अवैध कामों में माडल टाउन में Square Empire होटल वाली इमारत की खबरों को डेली संवाद ने लगातार प्रकाशित किया। पिछले कुछ साल से कई कमिश्नर और एमटीपी आए, लेकिन भ्रष्टाचार का स्तंभ बन चुके माडल टाउन में Square Empire की इमारत पर किसी अफसर ने कार्रवाई नहीं की।

IAS Gautam Jain
IAS Gautam Jain

कमिश्नर गौतम जैन ने दिखाई दलेरी

जालंधर में गौतम जैन ने कमिश्नर का पदभार ग्रहण करते हुए साफ कहा था कि किसी तरह के अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने उस काम को कर दिखाया, जिसे पिछले कई कमिश्नर नहीं कर सके थे। गौतम जैन ने माडल टाउन में Square Empire की इमारत में बने Deck5 बार व रेस्टोरेंट पर बड़ा एक्शन लिया।

Square Empire Hotel
Square Empire Hotel

पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

कमिश्नर गौतम जैन के आदेश के बाद एमटीपी विजय कुमार और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर निगम की पुलिस समेत माडल टाउन थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद थे। नगर निगम की टीम ने माडल टाउन में Square Empire की इमारत की टाप फ्लोर पर बने Deck5 को सील कर दिया।

देखें मौके से LIVE VIDEO

Deck5 jalandhar
Deck5 jalandhar

डेली संवाद पर लगातार प्रकाशित हुई खबरें

ये भी पढ़ें : ‘भ्रष्टाचार’ का स्तंभ Square Empire होटल और रेस्टोरेंट पर ‘कमिश्नर साहब’ कब होगी कार्रवाई?

ये भी पढ़ें : जालंधर के कालोनाइजर भूपिंदर सिंह, कुलदीप कौर, प्रभजोत कौर औऱ गुरजीत कौर को नोटिस

ये भी पढ़ें : माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील, नगर निगम ने भेजा फाइनल नोटिस

ये भी पढ़ें : जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ये भी पढ़ें : जालंधर में अवैध इमारत में खुला NOTORIOUS बार सील, अब DECK5 पर भी कार्ऱवाई की तैयारी

आपको बता दें कि ये इमारत शहर के एक बड़े बिल्डर्स की बताई जा रही है। जो कांग्रेस की सरकार के समय विधायकों और मंत्रियों का बड़ा खास रहा। यही नहीं, इस इमारत में अवैध रूप से न केवल होटल खुलवाया, बल्कि टाप फ्लोर पर बार और रेस्टोरेंट भी खोल दिया।

Jalandhar News: जालंधर में 'भ्रष्टाचार' के 'स्तंभ' पर निगम कमिश्नर गौतम जैन की बड़ी कार्रवाई, पांच मंजिला इमारत में बना Deck5 सील
Deck5 Model Town Jalandhar

आर्किटैक्ट पर भी हो सकती है कार्रवाई

माडल टाउन में Square Empire की इमारत में अवैध रूप से होटल और रेस्टोरेंट बनवाने में एक आर्किटैक्ट ने मदद की। जिससे उक्त आर्किटेक्ट पर कार्रवाई हो सकती है। क्योेंकि ज्यादातर कामर्शियल इमारतों को बनवाने में आर्किटैक्ट की अहम भूमिका होती है। हालत यह हो गई है नगर निगम के कुछ अधिकारी सीधे वसूली न कर के आर्किटैक्ट के माध्यम से बिल्डिंग मालिकों से वसूली करते हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *