Jalandhar News: माडल टाउन में Deck5 बार एंड रेस्टोंरेट की सील खोलने के लिए विधायक और मंत्री के फोन, कमिश्नर पर बनाया जा रहा प्रैशर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में Square Empire होटल और Deck5 बार एंड रेस्टोरेंट पर सीधी कार्रवाई के बाद जालंधर से लेकर चंडीगढ़ में बैठे बड़े अफसरों, विधायकों और मंत्रियों के फोन घनघना उठे। Deck5 रेस्टोरेंट और बार की सील खोलने को लेकर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन समेत निगम अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

आपको बता दें कि आज सुबह नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने माडल टाउन स्थित Square Empire होटल के ऊपर बने Deck5 बार एंड रेस्टोरेंट को सील कर दिया था। उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों को विधायक, मंत्री और चंडीगढ़ के अफसरों के फोन आने लगे। फोन इस बात के आ रहे थे कि Deck5 की सील कैसे खोली जाए।

डेली संवाद पर लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद जालंधर के माडल टाउन में सील की गई इमारत
डेली संवाद पर लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद जालंधर के माडल टाउन में सील की गई इमारत

भूपिंदर भिंदा ने Deck5 को तोड़ने का दे रखा है एफिडेविट

जबकि इस इमारत के मालिक भूपिंदर सिंह भिंदा समेत अन्य मालिकों ने साल 2021 में एक एफिडेविट देकर यह कहा था कि 6 महीने के अंदर होटल और बार को तोड़ देंगे। क्योंकि इस कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद बनाया गया था। नगर निगम ने सात दिनों के अंदर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन दो साल तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह है एफिडेविट

Jalandhar News: माडल टाउन में Deck5 बार एंड रेस्टोंरेट की सील खोलने के लिए विधायक और मंत्री के फोन, कमिश्नर पर बनाया जा रहा प्रैशर

सील खोलने को लेकर मंत्रियों से करवाए जा रहे हैं फोन

Square Empire होटल के टाप फ्लोर पर बने Deck5 की सील खोलने को लेकर मंत्रियों, विधायकों और अफसरों से फोन करवाए जा रहे हैं। जिससे नगर निगम के अधिकारी काफी प्रैशर में है। वहीं, इसकी पूरी शिकायत लोकपाल में पहुंची है। अगर कोई अफसर सील खोलता है, तो वह लोकपाल की जांच के दायरे में आ जाएगा। इसलिए निगम अधिकारी कोई तीसरा रास्ता खोजने में जुटे हैं।

Jalandhar News: माडल टाउन में Deck5 बार एंड रेस्टोंरेट की सील खोलने के लिए विधायक और मंत्री के फोन, कमिश्नर पर बनाया जा रहा प्रैशर
माडल टाउन में Deck5 रेस्टोरेंट, जिसे सील किया गया है

लोकपाल को MTP और ATP के खिलाफ शिकायत

Jalandhar News: माडल टाउन में Deck5 बार एंड रेस्टोंरेट की सील खोलने के लिए विधायक और मंत्री के फोन, कमिश्नर पर बनाया जा रहा प्रैशर

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *