Jalandhar News: जालंधर की लॉटरी और सट्टे की दुकानों की शिकायत DGP और चुनाव आयोग के पास पहुंची, BJP ने लगाए आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव संहिता के बीच जालंधर में लाटरी और सट्टे की दुकानों की शिकायत पंजाब के डीजीपी और राष्ट्रीय चुनाव आयोग के पास पहुंच गई है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने बड़े आरोप लगाए हैं।

पुलिस इन लाटरी और सट्टेबाजों से मिली हुई है

भाजपा जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट), गोपाल किशन सोनी, सन्नी शर्मा, नरेश विज व अनुज शारदा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिख कर अपील की है कि जालंधर में लाटरी और सट्टेबाजों पर कार्ऱवाई की जाए। भाजपा ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस इन लाटरी और सट्टेबाजों से मिली हुई है।

भाजपा नेताओं के मुताबिक जालंधर के पुरानी सब्जी मंडी (डॉलफिन होटल के सामने), बस्ती अड्डा, मच्छी मार्किट, इंडस्ट्रियल एरिया, वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, बस स्टैंड, समेत अलग-अलग इलाकों में लाटरी और सट्टे की दुकाने खुली हुई हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

भाजपा महामंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बंद किए गए सरकारी लॉटरी के बावजूद पंजाब सरकार के संरक्षण में अवैध लॉटरी सट्टे का कारोबार उनके ही विधायकों व नेताओं की छत्रछाया में शुरू हो गया है। जिसको चलाने में जालंधर पुलिस के कुछ अधिकारी भी सहयोग कर रहे है।

पुलिस बेबस या उसकी मिलीभगत

अशोक सरीन ने कहा पूरे शहर में इस अवैध कारोबार के चलने को लेकर लोगों में आम चर्चा चल रही है कि सट्टे की एक दुकान खोलने को लेकर एक लाख रुपए हर एक दुकान की रिश्वत राजनेताओं व कुछ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के चलते वसूली जा रही है। इसी वजह से लोकल पुलिस बेबस या उसकी मिलीभगत मुख्य वजह है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसीलिए इन अवैध कारोबारी लोगो पर कोई कानूनी कारवाई नही हो रही है। तभी तो अलग-अलग इलाकों में बेख़ौफ़ होकर नाजायज़ लॉटरी का कारोबार चलाया जा रहा है। इस बारे जिला स्पोक्समैन सन्नी शर्मा ने कहा चुनाव आयोग इस मामले पर ईडी, सी.बी.आई से जांच करवाए तभी इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने वाले राजनेता व पुलिस अधिकारीयों के नाम सामने आएगे।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *