Jalandhar News: मुस्लिम समुदाय ने सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाने का लिया प्रण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने जालंधर लोकसभा हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजय बनाने का प्रण लिया और सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वह बढ़-चढ़कर आगामी चुनाव में हिस्सा ले और सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

हल्का आदमपुर के गांव किशनगढ़ में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार मुस्लिम समुदाय की बेहतरीन भलाई के लिए वचनबद्ध है इसके तहत पिछले 2 साल के कार्यकाल में सरकार की तरफ से कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने मस्जिद निर्माण कार्य का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

रिंकू ने कहा कि सरकार की तरफ से गांव में मस्जिद व कब्रिस्तान के निर्माण के लिए भी लगातार फंड्स जारी किए गए हैं और समुदाय से संबंधित लंबित मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, अल्पसंख्यक आयोग पूर्व मेंबर नासिर सलमानी, डॉक्टर सलमान लियाकत अली, अध्यक्ष गुर्जर एकता पंजाब हाजी आलमगीर कमालुद्दीन शराफत, अली मुराद अली समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *