Lok Sabha Election 2024: पंजाब में 100 से 119 साल की उम्र के 5004 वोटर- सिबिन सी

Daily Samvad
3 Min Read
Sibin C
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: पंजाब में 100 से 119 साल की उम्र तक के 5004 वोटर हैं, जबकि 205 वोटरों की उम्र 120 साल से ज़्यादा है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 85 साल से ज़्यादा की उम्र वाले सभी वोटर अपने घर से ही वोट डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस मकसद के लिए पहले ही सभी जि़ला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
सिबिन सी ने बताया कि 1 मार्च 2024 तक 100 से 109 साल की उम्र वाले 1917 पुरूष और 2928 औरतें वोटर हैं। इसी तरह 110 से 119 साल तक के 59 पुरूष और 100 औरतें वोटर हैं।

कुल वोटरों की संख्या 5004

इस तरह 100 से 119 साल की उम्र तक के कुल वोटरों की संख्या 5004 बनती है। इसी तरह 120 साल से अधिक उम्र वाले 205 वोटरों में से 122 पुरूष और 83 औरतें वोटर हैं। 120 साल से अधिक उम्र वाले सबसे ज़्यादा 77 पुरूष और 34 औरतें लुधियाना जि़ले में और इसके बाद 24 पुरूष और 25 औरतें फिऱोज़पुर जि़ले में हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

पहली बार वोट डालने वाले वोटरों संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 मार्च, 2024 तक राज्य में कुल 4 लाख 89 हज़ार 631 वोटर 18-19 साल उम्र वर्ग के हैं। इनमें 16 ट्रांसजैंडर वोटर भी शामिल हैं। जबकि 2 लाख 93 हज़ार 100 वोटर लडक़े और 1 लाख 96 हज़ार 515 वोटर लड़कियाँ हैं।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हज़ार 246 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हज़ार 959 पुरूष वोटर हैं, जबकि 1 करोड़ 77 हज़ार 543 औरतें वोटर हैं। सिबिन सी ने पंजाब के समूह वोटरों से अपील की है कि वह वोट के अधिकार का बढ़-चढक़र प्रयोग करें और ‘इस वार 70 पार’ के नारे को अमली जामा पहनाएं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *