Ratan Tata: रतन टाटा की बड़ी घोषणा, असम में 27,000 करोड़ का करेंगे निवेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Ratan Tata: दुनिया के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने असम (Assam) को लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी कर दी है। उन्‍होंने कहा है कि इस राज्‍य की पहचान अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बनने वाली है। असम में टाटा समूह 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से सेमीकंडक्टर प्‍लांट लगा रहा है। टाटा का मानना है कि यह पहल असम की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी। पहले ही ग्रुप ने पूरे राज्य में कई कैंसर अस्पताल बनाए हैं। ये स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘असम में किया जा रहा निवेश राज्य को कैंसर देखभाल के लिए बड़े हब में बदलता है। आज राज्य सरकार के साथ टाटा ग्रुप की साझेदारी असम को सोफेस्टिकेटेड सेमिकंडक्‍टर का एक प्रमुख प्‍लेयर बनाएगी।’ रतन टाटा ने अपने साथ हिमंत बिस्वा सरमा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की तस्वीरें शेयर कीं।

https://twitter.com/RNTata2000/status/1770392276554117452?s=20

कई कैंसर अस्‍पताल बना चुका है ग्रुप

रतन टाटा के अनुसार, असम में सेमीकंडक्टर निर्माण वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है। ग्रुप जगिरोड में सेमीकंडक्टर प्‍लांट में 27,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। असम सरकार और टाटा समूह के बीच सहयोग का उद्देश्य असम को अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी में लीडर के रूप में स्थापित करना है।

कई कैंसर देखभाल अस्पताल स्थापित

टाटा ने असम सरकार के सहयोग से पहले ही राज्यभर में कई कैंसर देखभाल अस्पताल स्थापित किए हैं। रतन टाटा के मुताबिक, यह नया विकास असम को ग्‍लोबल मैप पर लाएगा। उन्‍होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उनके समर्थन और दूरदर्शिता के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि यह काम उनके सहयोग के बिना मुमकिन नहीं हो सकता था।

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण की जरूरत

इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया था कि दिसंबर 2024 तक हमारे पास भारत में बनी पहली चिप होगी। हमने इस पर पहला प्रयास 1962 में ही किया था। लेकिन जब तक आपके पास सही नीति और सही दृढ़ विश्वास नहीं होगा, ऐसा नहीं हो सकता। पीएम मोदी का दृढ़ विश्वास है कि इसके लिए विकसित भारत में हमें इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (TSAT) असम के मोरिगांव में एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करेगी। इसकी रोजाना 4.8 करोड़ चिप्स की उत्पादन क्षमता होगी। 27,000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह सुविधा ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार और मोबाइल फोन जैसे विभिन्न उद्योगों की जरूरतों को पूरा करेगी।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *