डेली संवाद, चंडीगढ़। Arvind Kejriwal Arrested: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मच गया है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में AAP के कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दोनों मंत्रियों को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव किया है।