Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मोहाली में धरने पर बैठे सुशील रिंकू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की तरफ से मोहाली में आयोजित धरने में जालंधर लोकसभा हलके से पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू भी शामिल हुए और पार्टी लीडरशिप के साथ धरने पर बैठे।

Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मोहाली में धरने पर बैठे सुशील रिंकू

सुशील रिंकू ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की लोगों के बीच बढ़ रही लोकप्रियता से बुरी तरह से डर चुकी है और लगातार एक-एक करके पार्टी नेताओं को झूठे व फर्जी मामलों में फंसा रही है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव से पहले भाजपा के डर को साफ उजागर करती है क्योंकि लोगों ने देश में बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रजातंत्र नहीं ब्लकि तानाशाह चल रहा है जिसमें केंद्रीय जांच एजेंसियां सत्ताधारी पार्टी के हाथों की कठपुतलियां बनकर काम कर रही हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जो काम किया है, उससे देश भर की जनता प्रभावित है। दूसरे राज्यों में भी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पक्ष में हवा चल रही है, जिससे डरकर भाजपा ने पार्टी पर दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ एक नेता नहीं ब्लकि एक सोच है, जिसे कभी दबाया नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी का एक-एक वर्कर केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और अरविंदर केजरीवाल के खिलाफ जो दमनकारी नीति मोदी सरकार ने अपनाई है, उसका जवाब देश की जनता आगामी चुनाव में देगी।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *