डेली संवाद, चंडीगढ़। Grecia Munoz: ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के को-फाउंडर एवं सीईओ दीपिंदर गोयल ने हाल ही में दूसरी शादी की है। खबरों में बताया जा रहा है कि उन्होंने एक मैक्सिकन मॉडल के साथ शादी की है और अभी हाल ही में हनीमून मनाकर लौटे हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिंदर गोयल ने मैक्सिको की मॉडल ग्रेसिया मुनोज (Grecia Munoz) के साथ शादी की है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि गोयल और मुनोज फरवरी महीने में ही हनीमून मनाकर लौटे हैं। यह गोयल की दूसरी शादी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
उनकी पहली शादी आईआईटी-दिल्ली में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ हुई थी। ग्रेसिया मुनोज मैक्सिको में पैदा हुई एक मॉडल हैं। वह टेलीविजन होस्ट भी हैं। वह अमेरिका में साल 2022 में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
वह अभी भारत में ही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है। जनवरी महीने में भी उन्होंने भारत की कई तस्वीरें शेयर की थीं। उनमें दिल्ली के मशहूर पर्यटन स्थलों की तस्वीरें शामिल थीं। अभी उन्होंने इंस्टाग्राम पर बायो में बताया हुआ है कि वह फिलहाल भारत में अपने घर पर हैं।
दीपिंदर गोयल की उम्र 41 साल है और वह नई पीढ़ी के अग्रणी भारतीय उद्यमियों में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी। उससे पहले गोयल बेन एंड कंपनी में नौकरी कर रहे थे। जोमैटो शेयर बाजार पर लिस्टेड कंपनी है।