डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाबी सिंगर जैजी बी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जैजी बी के नए गाने को लेकर पंजाब में विवाद शुरू हो गया है। पंजाब के जिला बरनाला में जैजी बी के गाने को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
दरअसल जैजी बी का एक नया गाना 10 मार्च को रिलीज हुआ है जिसमे ‘भेड़’ शब्द का प्रयोग किया गया है। जैजी बी के गाने में ‘मडक शौकीनां दी तू वी जाणदी भेडे’ को लेकर किसान संगठन ने विरोध जताया है।
इस शब्द को लेकर बरनाला में किसान संगठन भारती किसान यूनियन लाखोवाल ने सिंगर जैजी बी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जैजी बी ने अपने गाने में इस शब्द का प्रयोग करके महिलाओं-पंजाबी संस्कृति को बदनाम किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। वहीं, 10 मार्च को एक पंजाबी सिंगर जैजी ने एक गीत रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जोकि बेहद निंदनीय है।