St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने कॉलेज निदेशक डॉ. एस.सी शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस शिविर में मुख्य अतिथि ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा रहे, जिन्होंने शहीद भगत सिंह को फूलों और कैंडल लाइट जला कर श्रद्धांजलि दी। यह शिविर लॉ कॉलेज की रेड रिबन सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया, इस शिविर में कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस विभागों का भी सहयोग रहा।

St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

जिसमें प्रोफेसर रिंका रानी (डीन स्टूडेंट्स काउंसिल), लेफ्टिनेंट नेहा छीना (एएनओ, एनसीसी) और प्रोफेसर कोमल कालरा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने व्यवस्था की और छात्रों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस शिविर में डॉ. गुरपिंदर सैनी, (रक्त आधान अधिकारी सिविल अस्पताल जालंधर) के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 100 से अधिक का यूनिट रक्त लिया। सेंट सोल्जर के कर्मचारियों, खेल प्रशिक्षक, ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों ने भी रक्तदान किया।

जिसमें ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया, और साथ ही सभी विद्यार्थियों को हमारे शहीदों को याद करते रहने के लिए प्रेरित किया।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *