Kate Middleton: कैंसर से लड़ रही वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन, वीडियो जारी कर दी जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kate Middleton: कैंसर वैश्विक स्तर पर होने वाली गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन (Kate Middleton) भी इस गंभीर रोग की शिकार पाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

22 मार्च को केंसिंग्टन पैलेस द्वारा जारी एक निजी वीडियो संदेश में बताया गया कि जांच के दौरान उनमें कैंसर का पता चला है, हालांकि केट को कौन सा कैंसर है इसको लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीडियो संदेश में केट ने कहा, जनवरी में पेट की सर्जरी की गई थी, जिसके बाद जांच में कैंसर का पता चला।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

फिलहाल इसकी कीमोथेरेपी चल रही है। गौरतलब है कि इसी साल 17 जनवरी को केट की पेट की सर्जरी हुई थी। वो दो हफ्ते अस्पताल में रही थीं। इसके बाद से वो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई हैं। यही वजह थी कि उनकी सेहत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। दो महीने पहले किंग चार्ल्स को भी कैंसर होने की खबर सामने आई थी।

जनवरी में उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। जनवरी में हुई सर्जरी के बाद से केट रॉयल फैमिली की ऑफिशियल ड्यूटी पर नहीं लौटीं। दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद केट के गायब होने की खबरें सामने आने लगीं थीं। सोशल मीडिया पर #WhereIsKate ट्रेंड होने लगा था।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *