Canada News: करनाल में कनाडा भेजने के नाम पर बिल वितरक से हड़पे 8.86 लाख रुपये

Daily Samvad
4 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, करनाल। Canada News: बिजली निगम में बिल वितरक के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर निगम के पूर्व जेई और उसके साढू पर 8.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित ने जब पुलिस को मामले की शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई की बजाय पीड़ित को ही धमकाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इसके बाद उन्होंने डीजीपी को ऑनलाइन शिकायत की तो वहां से कार्यवाही के लिए आया शिकायतपत्र भी थाने में लंबित है। अब पीड़ित ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई तो थाना सेक्टर-32 में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत

पुलिस को दी शिकायत में शक्तिपुरम निवासी एवं बिजली निगम के नेवल सब डिविजन के बिल वितरक राजेश कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र निवासी प्रवीण कुमार और उनका साढू कृष्णा कॉलोनी निवासी चांद राम उर्फ नरेश कुमार को वे जानते थे।

प्रवीण कुमार कुरुक्षेत्र में जेई के पद पर कार्यरत था और छह साल पहले बर्खास्त हो गया था। अब विदेश भेजने वाले एजेंट के रूप में काम करता है। दोनों ने उन्हें कहा कि उनके बेटे सावन कुमार को कनाडा भेज देंगे, जिसके लिए 12 लाख देने होंगे।

8 लाख पहले और 4 लाख बाद में देने पर सहमति बनी

इसमें आठ लाख पहले और चार लाख बाद में देने पर सहमति बनी। प्रवीन ने उन्हें कहा कि कनाडा की एक कंपनी का व्यक्ति गुरदीप सिंह उनका जानकार है, गुरदीप सिंह को कनाडा की कंपनी ने अधिकृत किया है।

उन्होंने बताया कि पांच मार्च 2023 को प्रवीन उनके घर पर आया तो पत्नी सुषमा, बेटे सावन व जगमिंद्र सिहं वासी कैलाश के सामने उसे आठ लाख रुपये नकद व बेटे के मूल दस्तावेज दिए।

प्रवीन ने कहा कि फाइल लगा दी है

प्रवीन ने वादा किया कि 10 से 15 दिनों में काम हो जाएगा। 10 मार्च को प्रवीन को फोन किया तो उसने कहा कि फाइल लगा दी है। इसके बाद अलग-अलग मद में उन्हें करीब 80 हजार रुपये की राशि दी गई।

एक महीने के बाद प्रवीन का फोन आया कि उनके बेटे का वर्क परमिट आ गया है और उसने 24 अप्रैल 2023 को व्हाट्सएप पर एक पत्र भेजा और कहा कि बेटे को भेजने की तैयारी शुरू करो।

आरोपी ने फोन ही उठाने कर दिए बंद

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने फोन ही उठाने बंद कर दिए और जो वर्क परमिट दिया थो वो भी फर्जी निकला। इस तरह से कुल 8.86 लाख रुपये उसके पास पहुंच गए। जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता राजेश कुमार का आरोप है कि मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी में की थी। शुरुआत में आरोपियों को भी पुलिस ने बुलाया। मगर बाद में चौकी प्रभारी और हवलदार ने उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसके बाद उन्होंने चार अक्तूबर 2023 को ऑनलाइन शिकायत डीजीपी को की। यहां से भी शिकायत कार्यवाही के लिए थाना सेक्टर-32 आई। मगर पुलिस ने आज तक कार्यवाही नहीं की।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *