SBI Digital Banking: एसबीआई के करोड़ों लोगों को होगी परेशानी, नहीं कर पाएंगे ऐप या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। SBI Digital Banking: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को होली के त्योहार से ठीक पहले दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।दरअसल, बैंक की योनो ऐप समेत डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आज बाधित रह सकती हैं। इससे लोगों को सामान्य लेनदेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

ग्राहकों की संख्या के हिसाब से एसबीआई भारत का सबसे बड़ा बैंक है। करोड़ों लोग अपने बैंकिंग लेनदेन के लिए एसबीआई की सेवाओं पर निर्भर हैं। बैंक ने आज 23 मार्च को पहले ही एक अधिसूचना जारी कर सेवाओं में व्यवधान के बारे में चेतावनी दी थी।

उसने कहा था कि उसका डिजिटल परिचालन 23 मार्च को उपलब्ध नहीं होगा, जिसमें नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, योनो आदि शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। वेबसाइट पर कहा गया है कि एसबीआई की कई सेवाएं निर्धारित गतिविधियों के कारण 23 मार्च को अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जो सेवाएं प्रभावित होंगी उनमें इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई शामिल हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि दिनभर सेवाएं न मिलने की समस्या थमने वाली नहीं है। एसबीआई ग्राहकों को दिन में केवल कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, निर्धारित गतिविधि का समय 23 मार्च को दोपहर 1:10 बजे से शुरू हो रहा है और दोपहर 2:10 बजे समाप्त होगा। इस एक घंटे के दौरान एसबीआई की सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *