डेली संवाद, चंडीगढ़। Sidhu Moosewala Brother: पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह ने जन्मे नवजात बच्चे से जुड़े सभी दस्तावेज सरकार को सौंप दिए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार इससे जुडी कुछ और जानकारी मांगेंगे तो वो भी देंगे।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
बता दे कि पंजाब सरकार द्वारा बलकौर सिंह को नोटिस मिला था जिसमें उनसे बच्चे से जुड़ी जानकारी की मांग की गयी थी। बलकौर सिंह ने कहा कि IVF ट्रीटमेंट को विदेश में इस्तेमाल किया गया। बच्चे का सिर्फ जन्म पंजाब में हुआ है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
IVF से प्रेग्नेंट होने के बाद जरूरी ट्रीटमेंट भी सरकारी अस्पताल से लिए गए। बता दे कि मूसेवाला की मां चरण कौर ने IVF तकनीक के जरिए 17 मार्च को बच्चे को जन्म दिया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर पंजाब सरकार को लेटर लिख रिपोर्ट मांगी थी।