Jalandhar News: जालंधर में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस ने 8 अवैध पिस्टल सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपियों से पुलिस ने 8 हथियारों के साथ 12 मैगजीन भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपियों कुछ साथ पहले भी सिटी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक उक्त गिरोह से करीब 25 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

पंजाब में हथियारों की सप्लाई देते थे

सूत्रों से पता चला है कि उक्त आरोपी पूरे पंजाब में हथियारों की सप्लाई देते थे। लुधियाना से उक्त हथियार सप्लाई चेन चलाते थे। जल्द सभी आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस मान कर चल रही है कि उक्त आरोपियों से और भी हथियार बरामद हो सकते हैं।

गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडा को गिरफ्तार किया

मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडा को पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे। जिनकी पहचान अभिषेक उर्फ ​​भोलू, रमनदीप सिंह और जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया और उनके पास से 7 पिस्तौल, 12 कारतूस, 11 मैगजीन, एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ।

सूत्रों से पता चला है कि गुरप्रीत सिंह ने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण लुधियाना से हथियार खरीदे थे। जबकि अभिषेक मध्य प्रदेश में स्थानों तक पहुंचने के लिए रमनदीप सिंह की मदद पर निर्भर था। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था। इनके तीन साथी पिछले माह सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। जिसने कुल 17 पिस्टल बरामद किए गए थे। उसी केस की जांच के बाद पुलिस ने आगे आज आठ अन्य हथियार बरामद किए।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *